समयावधि के बाद भी खुली शराब की दुकान, बिक्री करते वीडियो को वायरल

समयावधि के बाद भी खुली शराब की दुकान

समयावधि के बाद भी खुली शराब की दुकान “The liquor shop was open beyond the permitted hours.”

कांधला।कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप पर रात्रि में बिक्री के लिए निर्धारित समय के बाद शराब बेचने का एक वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समयावधि के बाद भी खुली शराब की दुकान

समयावधि के बाद भी खुली शराब की दुकान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शराब की दुकान खोलने का समय सुबह दस बजे और बंद करने का समय रात्रि दस बजे निश्चित किया गया है। शराब बिक्री की निर्धारित समयावधि के लिए विभागीय अधिकारी भी समय समय पर औचक निरीक्षण करते रहते है।

कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित मॉडल शॉप की एक वीडियो लिखित संदेश सहित जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के अनुसार कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप संचालक ने उत्तर प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों के निर्देशों को ताक पर रखकर शराब बिक्री की निर्धारित समयावधि के बाद दूसरे दरवाजे से शराब बिक्री की जा रही है।

उक्त वीडियो में शराब की दुकान की दुकान के बराबर में बने दरवाजे पर कुछ लोग खड़े हुए है और दरवाजे के दूसरी ओर से उनके हाथों में कुछ समान थमा दिया जाता है और वहां से हाथों में लेकर जाते दिखाई दे रहे है। उक्त वीडियो ने शराब की दुकान संचालक की पोल खोल कर रख दी है।

दुकान संचालक ने अपने मुनाफे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों को ठेंगा दिखा दिया है। उक्त वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शराब की दुकान संचालक के खिलाफ विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई करते है या यूं ही मामले को ठंडे बस्ते में डालकर दबा दिया जाएगा,ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *