महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्रीबाई फुले पर बनी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक के खिलाफ AAP ने सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर।
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव अजय चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेंसर बोर्ड द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया गया।
महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्रीबाई फुले पर बनी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक के खिलाफ AAP ने सौंपा ज्ञापन
सेंसर बोर्ड की कार्रवाई पर उठाए सवाल
ज्ञापन में अजय चौधरी ने कहा कि यह फिल्म महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के महान जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। ऐसे में इस पर रोक लगाना न सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का प्रयास भी प्रतीत होता है।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समता के प्रतीक
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सजीव मान ने कहा कि महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और नारी शिक्षा के लिए साहसिक संघर्ष किया। वे दोनों न केवल भारत के समाज सुधार आंदोलन के स्तंभ हैं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और समता मूलक समाज की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर चुके हैं।
फिल्म पर रोक – जनमानस के साथ अन्याय
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस फिल्म पर रोक लगाकर सेंसर बोर्ड ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस प्रकार की रोक लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान में निहित अभिव्यक्ति की आज़ादी, और समाज सुधारकों के प्रति सम्मान के खिलाफ है।
ज्ञापन में की गई मांग
आम आदमी पार्टी ने मांग की कि:
- सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पर लगाई गई रोक तत्काल प्रभाव से हटाई जाए।
- सरकार स्पष्ट करे कि वह समाज सुधारकों की विचारधारा के साथ खड़ी है या नहीं।
कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
ज्ञापन सौंपते समय पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे जिन्होंने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
Leave a Reply