मीर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

मीर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार

मीर पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

शामली। शहर के मीर पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

सोमवार को समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट सैयद अजमल हसन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है। सभी छात्र पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ अध्ययन करें और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करें, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर शील्ड प्रदान की गई।

कक्षा नर्सरी में अबीरा, एलकेजी में आलिया, यूकेजी में निस्बा, अलतमश और इब्राहिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर नवाज बेग, सन्नो खान, समरीन और नरगिस मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *