मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा निराश्रित गौ आश्रय स्थल मोरना, शुक्रतरी एवं कान्हा गौशाला भोकरहेड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक 26-08-2025 को निराश्रित गौ आश्रय स्थल मोरना, शुक्रतरी एवं कान्हा गौशाला भोकरहेड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गऊ आश्रय स्थल मोरना एवं कान्हा गौशाला भोकर हेड़ी पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। गौ आश्रय स्थल से लगी गई लगभग 15 बीघा भूमि पर ज्वार व नेपियर बोया गया है. गो आश्रय स्थल शुक्रतरी पर गोबर के निस्तारण एवं पानी की निकासी की व्यवस्था सही कराए जाने हेतु केयरटेकर को एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि दीप सिंह को संबंधित से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
♦ पशु चिकित्सा विभाग ♦
Leave a Reply