नानौता पुलिस ने 5 वांछित वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार | जानें पूरी कार्रवाई

नानौता पुलिस ने 5 वांछित वारंटी

नानौता पुलिस ने 5 वांछित वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार |

नानौता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराध व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में 05 वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई।

टीम का नेतृत्व करते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अनुज पुत्र ऋषि, अरुण पुत्र ऋषि, इनाम पुत्र नवाब, महेंद्र पुत्र मामचंद, व शोभित कुमार पुत्र पल्लाराम सहित पांच अभियुक्तों गिरफ़्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुक़दमे दर्ज हैं। अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तार वारंटी अभियुक्तगणों के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *