जैन स्थानक मंदिर में निशुल्क न्यूरोथेरपी कैंप आयोजित, 500 मरीजों को मिला लाभ

जैन स्थानक मंदिर में निशुल्क न्यूरोथेरपी कैंप आयोजित

भारत विकास परिषद अमृत के तत्वावधान में देशभर के विशेषज्ञों ने किया उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट – शामली

शामली। भारत विकास परिषद अमृत के तत्वावधान में रविवार को शहर के मिल रोड स्थित जैन स्थानक मंदिर में एक विशाल निशुल्क न्यूरोथेरपी कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संतोष कुमार सिंह, समाजसेवी अंकित गोयल और परिषद के संस्थापक श्रीपाल गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जैन स्थानक मंदिर में निशुल्क न्यूरोथेरपी कैंप आयोजित

जैन स्थानक मंदिर में निशुल्क न्यूरोथेरपी कैंप आयोजित

कैंप आयोजक व परिषद के सचिव पुनीत जैन ने बताया कि इस शिविर में न्यूरोथेरपी विशेषज्ञों ने बिना किसी दवा के मरीजों का उपचार किया। यह चिकित्सा पद्धति एक वैकल्पिक विज्ञान है, जिसे न्यूरोथेरपी कहा जाता है। यह विधा गट और ब्रेन के कनेक्शन को संतुलित करने के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सक्रिय किया जाता है और रोगों से प्राकृतिक रूप से निजात मिलती है।

कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। इन विशेषज्ञों में दीपक वोहरा (यमुनानगर), सुनील कुमार (चंडीगढ़), बलराम साहा (ऋषिकेश), कन्हैया सैनी और आशीष (मोहाली), त्रिलोक (करनाल), दातार सिंह (शामली), सेम सिंह (कुरुक्षेत्र), रजनी बाला (पटियाला) और आकांशा जैन (गाज़ियाबाद) शामिल रहे।

इस शिविर में आने वाले मरीजों को सर्वाइकल दर्द, कमर और घुटनों के दर्द, नीली नसों की समस्या, चक्कर आना और पूरे शरीर में दर्द जैसी बीमारियों का न्यूरोथेरपी तकनीक से इलाज किया गया। शिविर में लगभग 500 मरीजों ने इस चिकित्सा का लाभ लिया और सकारात्मक परिणाम पाए।

कैंप को सफल बनाने में समाजसेवी खजांची वाष्णेय, आदिश जैन, डॉ. मनोज, गौरव गोयल, अजय संगल, अंकित जैन, कृष्णपाल, डॉ. अर्जुन वर्मा, पंकज अग्रवाल, रीतु जैन, भूपेन्द्र कुमार सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। भारत विकास परिषद के इस प्रयास की शहरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *