पटनी गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, दिव्य प्रवचन से गुंजा शिव मंदिर”
चिलकाना / क्षेत्र के गांव पटनी के शिव मंदिर में श्री राम कथा का शुभारंभ महिलाओं द्वारा सुन्दर कलश यात्रा के साथ किया गया, इसके उपरांत कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास दिव्य योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा कि रामायण सत्य, धर्म, न्याय, प्रेम, करुणा, क्षमा, त्याग, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा जैसे अनेक नैतिक मूल्यों का शिक्षण देती है। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, और भरत जैसे पात्र इन सभी गुणों के आदर्श उदाहरण हैं।
रामायण हमें सिखाती है कि जीवन में इन मूल्यों का पालन करके हम एक आदर्श जीवन जी सकते हैं। बाबा श्री तुलसी दास जी भी हनुमान जी ओर भगवान राम जी की अनंत कृपा से संसार में भक्ति की प्रबल धारा प्रवाहित कर सदा के लिए अमर हो गए। मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता रहे, संतोष जी ने पूजन करके रामायण को शीश पर रख कर नगरी भ्रमण किया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल, पंडित पवन देव, नितिन गोयल,अंकुर शर्मा, प्रमोद सैनी पूर्व प्रधान, सुनील शर्मा, जयभगवान, देव शर्मा तेजपाल पूर्व प्रधान, शिवानी, मधुबाला, उर्मिला देवी, ममता गुप्ता, रेखा, काजल शर्मा, सुनीता देवी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Leave a Reply