पहलगाम हमले के मृतको को कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
कांधला।नगर एवं क्षेत्र के कई स्थानों पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रोष प्रकट किया स्कूल कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
पहलगाम हमले के मृतको को कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर धर्म पूछ कर आतंकी हमले से आमजन में गम और आक्रोष का माहौल बना हुआ है। आतंकी हमले के दौरान निर्दोष लोगों की मौत से नगर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
बुधवार को नगर के जैन स्थानक पर सैकड़ो की संख्या में सभी समाज के लोगों ने पहलगाम हमले को लेकर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जैन स्थानक के समीप पहलगाम हमले में मारे गए सभी मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने नम आंखों से कैंडल मार्च निकाला। नगर एवं क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में पहलगाम के हमलावारों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर मृतको को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की मांग की। समाजसेवी नावेद जंग ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
मर्तकों के परिवार को एक-एक करोड रुपए की सहायता राशि एवं घायलों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने संवेदना प्रकट करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहलगाम घटना को लेकर सभी ने अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान नगर एवं क्षेत्र में पहलगाम घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली
Leave a Reply