पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में संचालित आरटीसी दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर

पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में संचालित आरटीसी में प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण हेतु आरटीसी संचालित है। आज दिनांक 22.08.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा आरटीसी में प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण/शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

महोदया द्वारा आरक्षियों के शिक्षण हेतु संचालित क्लासरूमों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को बेहतर तथा पाठयक्रम के अनूरुप प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा प्रशिक्षुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह, आरटीसी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *