प्राइमरी स्कूल में फिर तीसरी बार फिर चोरी एक अन्य मकान का भी ताला तोड़ा

प्राइमरी स्कूल में फिर तीसरी बार फिर चोरी एक अन्य मकान का भी ताला तोड़ा

प्राइमरी स्कूल में फिर तीसरी बार फिर चोरी एक अन्य मकान का भी ताला तोड़ा

झिंझाना। करनाल हाईवे पर झिंझाना क्षेत्र के काट्ठा नदी के पास चंदनपुरी के प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की रसोई में रखा गेहूं और चावल चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

विद्यालय की इंचार्ज सीमा ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर उसमें बच्चों के मिड डे मिल का रखा 50 किलो गेहूं और 50 किलोग्राम चावल चोरी कर लिये हैं। सीमा का कहना है कि इससे पहले भी फरवरी 2025 से लेकर अब तक कई चोरियां हो चुकी है पुलिस को समय-समय पर सभी तहरीर दी गई है। मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

सीमा ने पुलिस द्वारा रिसीव की हुई तहरीर की सभी प्रतियां उपलब्ध कराई हैं। मगर आज तक विद्यालय की सुरक्षा के लिए कोई उपाय या सीसीटीवी कैमरे वगैरा नहीं लगाए गए हैं यह विद्यालय करनाल हाईवे पर झिंझाना की काट्ठा नदी के पास जंगल में है।

इस घटना के अलावा झिंझाना निवासी मीनू उर्फ अमरीश संगल ने बताया कि कस्बे में ऊन रोड पर सुमित पेट्रोल पंप के पास स्थित उसके नवनिर्माणाधीन एक मकान का ताला तोड़कर वहां से अज्ञात चोरों ने लोहे का कुछ सरिया आदि चोरी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक सर्व बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *