प्रधानाचार्य की अभद्रता के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी और छात्र नेताओं का प्रदर्शन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घिराव
सहारनपुर 27 मई 2025 को चकरोता रोड स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर ब्राह्मण के प्रधानाचार्य कुलविंदर पाल के द्वारा एक सम्मानित व्यक्ति वैभव पंडित के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी एवं छात्र संघ के नेता राहुल शर्मा के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक सेकंड का घिराव कर प्रदर्शन किया गया
ज्ञात रहे की उक्त अधिकारी ने प्रधानाचार्य को वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन आज प्रधानाचार्य वार्ता के लिए नहीं आए और संगठन के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक के यहां पहुंच गए और संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विधालय निरीक्षक को मौके पर बुलाकर वार्ता करने के लिए आदेश किया
प्रदर्शनकार्यों को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा की देश के प्रधानमंत्री तो यह मानते हैं कि हम जनता के सेवक हैं लेकिन आज अधिकारी गण जनता को नौकर और अपने आप को मालिक बनकर बैठ गए अधिकारियों ने अपने दफ्तरों को अपनी खाला का घर समझ लिया विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उसके साथी शिक्षकों के द्वारा की गई अभद्रता के सबूत मिटाने के लिए सीसी कैमरो के फुटेज डिलीट कर दिए हैं पदाधिकारी मांग कर रहे थे की उक्त प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए वरना इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा
प्रदर्शनकारियों को विश्व हिंदू महासंघ के सचिव प्रदेश सचिव संजय वर्मा छात्र नेता राहुल शर्मा व वैभव पंडित ने कहा की अधिकारीगण सरकार को बदनाम करने पर लगे हुए हैं और सरकार की जड़ों में मट्ठा डालने का काम कर रहे है उच्च अधिकारी मात्र अपने नीचे के अधिकारियों को बचाने में लगे हुए हैं यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके परिणाम गंभीर होंगे
इस अवसर पर अर्जुन पंडित सागर शर्मा अनुभव शर्मा आकाश शर्मा अंकुश बाटला एडवोकेट सुरेंद्र कोरी एडवोकेट मनीष मंगलम श्रीमती उमा बाटला केवल कृष्ण टिंकू गुर्जर रोहित त्यागी मनीष राणा हिमांशु शर्मा अंगद शर्मा शिवा कटारिया रोहित कुमार टिंकू सोनकर सुशील राणा मुकेश दीक्षित राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे
जारी करता
वैभव पंडित
Leave a Reply