राजनीतिक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली की माता के निधन पर जताया शोक
शामली।
रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली की माता सईदन (82 वर्ष) के निधन पर जनपद के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की।
रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली की माता के निधन पर जताया शोक
नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
गत सप्ताह वाजिद अली की माता का निधन हो गया था। इस दुखद अवसर पर विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने स्तर से संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इन प्रमुख नेताओं ने की शिरकत
- पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा
- सांसद चन्दन चौहान
- एमएलसी वीरेंद्र सिंह
- भाजपा नेता अनिल चौहान
- विधायक नाहिद हसन (कैराना)
- विधायक प्रसन्न चौधरी
- विधायक अशरफ अली
- योगेंद्र सिंह (चेयरमैन)
- राजेन्द्र (प्रमुख)
- गाजियाबाद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी
- बुलंदशहर जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान
- संगीता (राष्ट्रीय अध्यक्षा, रालोद एससी/एसटी प्रकोष्ठ, मेरठ)
- सहजमा खान (जिलाध्यक्ष, सहारनपुर)
इन सभी नेताओं ने वाजिद अली से मिलकर व्यक्तिगत रूप से सांत्वना व्यक्त की।
Leave a Reply