सड़क पर गंदगी फैलाने पर निगम ने डेयरी संचालक की दो गायें ज़ब्त कीं
नवाबगंज में हुई कार्रवाई, चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरा था संचालक
सहारनपुर। नगर निगम ने मंगलवार को नवाबगंज चौक के पास सड़क पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वाले एक डेयरी संचालक की दो गायें जब्त कर निगम की गौशाला भेज दीं। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने यह कार्रवाई की।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि संबंधित डेयरी संचालक को पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कार्रवाई का विरोध करने पर भी टीम ने सख्ती दिखाते हुए पशु जब्त किए।
सड़क पर गंदगी फैलाने पर निगम ने डेयरी संचालक की दो गायें ज़ब्त कीं
निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा पाए जाने पर पशु जब्ती के साथ जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी। कार्रवाई में प्रवर्तन दल के कई सदस्य शामिल रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply