सफाई कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त एडीएम सत्येन्द्र सिंह का फूल मालाओं से किया स्वागत

सफाई कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त

सफाई कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त एडीएम सत्येन्द्र सिंह का फूल मालाओं से किया स्वागत

शामली, मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका सभागार में नवनियुक्त एडीएम सत्येन्द्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होने एमडीएम के समक्ष सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को भी रखा।
शाखा यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि व महासचिव अश्वनी तेश्वर ने एडीएम सत्येंद्र सिंह का नगर पालिका के सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में आए अध्यक्ष अरविंद संगल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, सफाई खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अमित तेश्वर, महासचिव विनोद निर्वाल ने एडीएम को प्रतीक चिन्ह सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी समस्या को भी रखा।

जिसमें उन्होने सफाई कर्मियांे की भर्ती कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप टांक मायूस ने किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर धर्मेंद्र झंझोट, राजन पाहिवाल, जितेंद्र चंद्रा, अनुज चावला, सचिन तेश्वर, मनीष गहलोत, दीपक बिडला, प्रदीप चावला, दीपक चंद्रा, संदीप सोदाई, अश्वनी पारचा, जाकिर हुसैन, सुनील बंसल, गजेंद्र बाबू, आजम खान, अमित कुमार, अरविंद कुमार, हर्षित गर्ग, अमरपाल, विजय कुमार पाहिवाल, विनोद कुमार कंडेरा ,वसीम मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *