सैनी बॉलीवुड फिल्मस मुंबई कंपनी का पोस्टर लांच
शामली। शनिवार को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सैनी बॉलीवुड फिल्मस मुंबई कंपनी का पोस्टर लांच हुआ। जिसको प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर मुंबई योगेश भारद्वाज, सीएल सैनी प्रसिद्ध फिल्म लेखक गीतकार मुंबई डायरेक्टर के द्वारा लांच किया गया। उनके साथ में फिल्म ग़दर 2, वीर सावरकर के अभिनेता शैलेंद्र गौड़, रोशन राज फिल्म डायरेक्टर मुंबई, प्रसिद्ध फिल्म लेखक विनोद वत्स, संजीव गुप्ता रहे।सैनी बॉलीवुड फिल्मस मुंबई कंपनी के प्रोपराइटर शामली निवासी दीपक सैनी है। इस कंपनी का उद्देश्य सत्य कथाओं पर आधारित फिल्मो के माध्यम से भारत देश की जनता को जागने काम किया जाएगा।
दीपक सैनी शामली ने बताया कि देश की जनता फिल्म में सच्चाई दिखाने के माध्यम को पुराने कलचर में ढालने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि हम लोग पुराना कलचर भुलते हुए जा रहे हैं इसी कारण बीमारियां अन्य बढ रही है।इन फिल्मों की शूटिंग मुंबई, पुणे, जयपुर, शामली, मेरठ, हरियाणा, उत्तराखंड आदि स्थानों पर होगी।
Leave a Reply