भारत-पाक युद्ध के बीच घायल सैनिकों के लिए चिलकाना में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त एकत्रित
चिलकाना –भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में घायल सैनिको के लिए रक्तदान कैंप का आयोजन कर रक्तदान किया गया।
भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान हिन्दुस्तान का हर नागरिक एक जुट होकर भारत सरकार व सैनिको के साथ खडा नजर आ रहा है। सहारनपुर में जहां व्यापारियों ने भारतीय सेना की सराहना की ओर घोषणा कर दी है कि सभी व्यापारी प्रधानमंत्री राहत कोष में धन एकत्र करके जमा करेंगें।
वहीं चिलकाना क्षेत्र के सुलतानपुर में आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट भारत व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान को मुहतोड जवाब दे रहे भारतीय सैनिको का सम्मान करते हुए घायल सैनिको की आवश्यकता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ओर सैनिको के लिए पच्चीस यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर में डॉ. अमित सैन व डॉ. आशुतोष की देखरेख में रक्त लेकर सुरक्षित किया गया।
इस दौरान गौरक्षा दल से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरीश पंवार, जिलाध्यक्ष आयुष महाराज, आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचीव अतुल महाराज, प्रमोद पंवार,सागर पंवार, आशु, मोनू कुमार, तरूण कुमार, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, सहदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply