पीडीए के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार वीर सिंह यादव ने खतौली में समीक्षा बैठक में किया दावा

पीडीए के दम पर 2027 में बनेगी सपा

पीडीए के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार वीर सिंह यादव

मुजफ्फरनगर खतौली समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी विधानसभा खतौली की बूथ, सेक्टर प्रभारियों और संगठन की समीक्षा बैठक मंगलवार को सैनी नगर स्थित सैनी धर्मशाला खतौली में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
बैठक के मुख्य अतिथि, पर्यवेक्षक वीरसिंह यादव द्वारा पार्टी की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावों की रणनीति, वोट बनवाना, सोशल मीडिया पर प्रचार, सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।
पर्यवेक्षक वीरसिंह यादव ने पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया और समीक्षा बैठक में उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति देखी जिससे संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सके ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा की डबल इंजन की वर्तमान सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य, महंगाई, बेरोजगारी, छात्र उत्पीड़न, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की ओर संचालन विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने किया

समीक्षा बैठक में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव विनयपाल प्रमुख, जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत, बालमुकुंद ग्रेड, जिला सचिव इकबाल अहमद, नगर अध्यक्ष इरफान टेंपू, इमरान सिद्दीकी, सुषमा सैनी जिलाध्यक्ष महिला सभा, सन्तोष सैनी जिया उपाध्यक्ष, सुमन सैनी नगर अध्यक्ष, निशा कात्यान महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष, इमलाक प्रधान, वकीला बेगम, रविकांत त्यागी जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र प्रधान जिला सचिव, पंकज सैनी, वसीम अहमद, अभिषेक गोयल जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, आफाक पठान, देवेंद्र मालिया, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कश्यप, अरशद मुल्तानी, जानसठ ब्लॉक महेद्र सैनी, शादाब परदेशी विधानसभा महासचिव, दिलशाद मलिक, नीरज शर्मा, दानिश काजी, खीजर क़ाज़ी विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शमीम अब्बासी सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *