मातृ – दिवस पर माताओं को समर्पित भव्य सांस्कृतिक आयोजन
शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भावनात्मक और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम ऊन निधि भारद्वाज रही। वहीं कार्यक्रम की निर्णायक शिल्पा जैन और ब्रिटनी रही। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
बच्चों की माताओं को समर्पित मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने प्रत्येक माता को सम्मान पत्र भेंट कर उनके निःस्वार्थ प्रेम और योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि माताओं ने भी मंच पर आकर नृत्य, गीत, हाथ से छूकर अपने बच्चे की पहचान करने की प्रतियोगिता, बिना दर्पण के 3 मिनट मे मैकअप करने की प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उनकी उत्साही भागीदारी ने पूरे आयोजन को आनंदमय और प्रेरणादायक बना दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। नृत्य प्रतियोगिता में इफरा ने प्रथम स्थान, दीपिका और अंतरा ने द्वितीय स्थान और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Leave a Reply