स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद् की घोषणा, नए पदाधिकारी शपथ लेकर संभालेंगे जिम्मेदारी
शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद् की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर्स राजीव गर्ग, रितेश गर्ग और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शनिवार को प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि विद्यालय की छात्र परिषद् स्टूडेंट काउंसिल के लिए नवीन पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। छात्र परिषद के सभी पदाधिकारी गण को पद की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट नेतृत्व, गोपनीयता और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
शपथ दिलाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और सहभागिता के आधार पर यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। आगामी शैक्षणिक सत्र में ये पदाधिकारी गण विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में नेतृत्व प्रदान करेंगे। छात्र परिषद् के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में हेड बॉय देव शुक्ला, हेड गर्ल सिमरन राणा, वाइस हेड बॉय केतन चौहान, वाइस हेड गर्ल सुहानी खैवाल, सांस्कृतिक प्रमुख मनस्वी अग्रवाल, स्पोर्ट्स कैप्टन लक्ष्य मलिक व आनिया चौहान, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन वंश खैवाल व सृष्टि खैवाल को चुना गया। विद्यालय के चारों सदनों ग्लैडिएटर्स, फोबियन्स, स्पार्टन्स, टाइटन्स के कप्तान और क्लब के प्रभारी का भी चयन किया गया।
अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपने पद की गरिमा की अक्षुष्णता, अखंडता और कर्तव्य निष्ठा को ईमानदारी सत्यता और अनुशासन बद्धता को ईमानदारी से निभाने का आवाहन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चारों सदनों के प्रभारी क्रमशः रजनीश कुमार, अतुल वर्मा, रोहित जैन और राजेश राठौर रहे।
Leave a Reply