Dainiksurveybulletin

Dainiksurveybulletin

भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व नगर परिक्रमा सम्पन्न

शामली। रविवार को बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व परिक्रमा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका शामली चेयरमैन अरविन्द संगल उपस्थित रहे।

चेयरमैन अरविन्द संगल ने दीप प्रज्वलित कर शनि देवता की नगर परिक्रमा व शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बताया कि कलयुग के न्यायकर्ता के रूप में शनि देवता की मान्यता है। आप अपने न्याय से कलयुग में सजा और शुभ दोनों प्रदान करते हैं।

शनिवार को सरसों का तेल चढ़ाकर भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। आज कैडी गांव में शनि शीला की स्थापना इस बात का प्रतीक है कि भक्तों को श्री शनि देवता का पूजन अब आसान होगा और वह शनिवार के दिन अपने आराध्य देव की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकेंगे।

परिक्रमा में विश्व हिन्दू परिषद जिला सह सुरक्षा प्रमुख आकाश शर्मा, डा. अनिल शर्मा, सुशील कुमार टांक, अनुभव शर्मा, विवेक शर्मा, आकाश शास्त्री, जनार्दन नामदेव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *