समर कैंप में बालिकाओं ने सीखा योग
शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश अनुसार समर कैंप में योग एवं व्यायाम, खेल खेल में व्याकरण तथा कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को बालिकाओं ने आंख पर पट्टी बांधकर अंधे की लाठी जैसे मुहावरे का प्रदर्शन किया।
आचार्य संदीप कुमार ने योग एवं व्यायाम व शिक्षिका आकांक्षा रानी ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर संजीव कुमार, गीता रानी, अनीता रानी, कविता रानी, सुरभि रानी, अमित कुमार, रवि कुमार, मोहित कुमार, विकास कुमार, दिव्या रानी, मोनिका रानी, वंदना रानी, साक्षी रानी, रेनू रानी, कपिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply