शनिदेव जयंती पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण, ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से की पूजा
चिलकाना / शनि देव जयंती के उपलक्ष में शिव मंदिर के प्रांगण में हवन पूजन कर किया प्रसाद का वितरण किया गया।
मंगलवार को ग्राम चौरी मंडी के शनि देव मंदिर में शनि देव जयंती के उपलक्ष में पंडित दीपचंद शर्मा द्वारा हवन पूजन का कार्य मंदिर के महन्त आत्मानंद गिरि और ग्रामवासीयों द्वारा सामूहिक रूप से कराया गया।
इस दौरान पंडित दीपचंद शर्मा ने कहा कि शनि देव न्याय के देवता हैं उनकी पूजा आराधना करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता वह हमारे न्यायधीश हैं, उनकी पूजा सभी दोषोको दूर करने वाली है। इस अवसर पर चौधरी आजाद सिंह, बंसीलाल, पंकज रोहिला, सागर चौहान, डॉक्टर महावीर सैनी, नितिन गुप्ता, निशांत त्यागी, विक्रांत त्यागी, प्रमोद गुप्ता, रजत उपाध्याय आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
Leave a Reply