सहारनपुर में स्कूल वाहनों पर सख्ती, 42 चालान, ₹2.55 लाख का जुर्माना, 4 वाहन सीज
सहारनपुर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शुक्रवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों व नाबालिग चालकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात और एआरटीओ (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा वाहन चलाना, क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चल रहे ऑटो व ई-रिक्शा तथा अन्य यातायात नियम उल्लंघन के मामलों पर सख्ती बरती गई।
चेकिंग के दौरान कुल 42 चालान काटकर ₹2.55 लाख का जुर्माना वसूला गया, साथ ही 4 वाहन सीज कर दिए गए। वाहन चालकों, स्वामियों व अभिभावकों पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि नाबालिग वाहन चलाते पाए गए तो अभिभावकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों के अनुसार, नाबालिग से वाहन चलवाने पर ₹25,000 जुर्माना, तीन साल तक की सजा, वाहन का 12 माह तक रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं, संबंधित बच्चे को 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से वंचित कर दिया जाएगा।
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को वाहन न चलाने दें और क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों से परहेज करें, ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व : पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply