स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उड़ान देंगी नोरा बेनीवाल

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उड़ान देंगी नोरा बेनीवाल

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उड़ान देंगी नोरा बेनीवाल

झिंझाना : मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं को उड़ान की संस्थापक नोरा बेनीवाल द्वारा आगे बढ़ाने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर और एसडीएम ऊन तथा परियोजना अधिकारी भी शामिल रहे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाएं किस तरह से आगे बढ़ सकती हैं और कार्य में अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं इस क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नोरा बेनीवाल ने जागरूक किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। उसके बाद अलग कक्ष में मुख्य अतिथि नोरा बेनीवाल ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
नोरा बेनीवाल उड़ान की संस्थापक हैं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका को संचालित करने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ती है। हालांकि एक समूह में लगभग 10 महिलाएं होती है। अपने इस मिशन में महिलाएं अपनी आजीविका को अधिक कैसे प्राप्त करें तो इसके लिए नारा बेनीवाल ने महिलाओं को कुछ टिप्स दिए।
इस मौके पर समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गयी कान्हा जी की ड्रेस , बेडशीट, कुशन आदि सामान के स्टाल लगाए गए थे। शामली के परियोजना अधिकारी प्रेमचंद ने भी बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद में 5000 ग्रुप में 50000 से अधिक महिलाएं जुड़ी है। ग्रुप में पैसे का लेनदेन करके महिलाएं घरों में ही रहकर रोजगार के अवसर प्राप्त करती है।
इस मौके पर एसडीएम सदर शामली अर्चना शर्मा, एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी प्रेमचंद आदि अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ की ओर से प्रबंधक सचिन बालियान, प्राचार्य डॉक्टर कुमुद शर्मा, संजीत मान, प्रिया व सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

दैनिक सर्व बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *