मजबूत नेता मजबूत बूथ से बनता है: छपरौली में डॉ. लाखन सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मजबूत नेता मजबूत बूथ से बनता है

मजबूत नेता मजबूत बूथ से बनता है: छपरौली में डॉ. लाखन सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

छपरौली -(बागपत)समाजवादी पार्टी के प्रभारी डा. लाखन सिंह पाल ने छपरौली विधान सभा के अंतर्गत काकोर कला में सपा जिला उपाध्यक्ष रामफल उपाध्याय (जोगी ) के निवास पर पी.डी.ए सभा को सम्बोधित किया, जिसमे डा. लाखन पाल सिंह (पूर्व मंत्री )ने सपा कार्यकर्ताओ को बूथ स्थर की कमेटी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुवे कहा की जिस कार्यकर्ता का अपना वार्ड का बूथ मज़बूत होता है।

वही से उसका मज़बूत नेता बनता है, जो आपके सुःख दुःख में आपके साथ रहेगा, रामफल उपाध्याय ने जोगी समाज की ओर से डा. लाखन सिंह पाल का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया, एवं आश्वासन दिलाया की 2027 में अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जोगी समाज समाजवादी पार्टी को छपरौली विधान सभा में वोट दे रहा है, रामफल जोगी ने रविन्द्र प्रधान जोगी को पिछड़ा वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए समाजवादी पार्टी का जोगी समाज हित में बड़ा योगदान बताया ओर रविन्द्र प्रधान जोगी का छपरौली विधान सभा की ओर से पुष्प माला ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया ।

डा. लाखन पाल सिंह ने पी.डी.ए.पंचायत तुगाना,छपरौली गांगनोली गांव में भी बूथ मज़बूत करने की जानकारी दी, पी. डी. ए पंचायत में सपा नेता तहसीन मंसूरी,आँशु सिद्दकी,सुरेंद्र राठी, संजीव पंवार, मो. हम्माद,मेहफूज अली, उस्मान जोगी,निरजन राठी, मा. सौदान सिंह,महक सिंह जोगी,संजीव जैन, रामपाल बाल्मीकि, चौ. श्रीपाल सिंह,जयवीर कश्यप, दिलसाद उस्मानी, अनुज कुमार, सत्यवीर, रुपिन फौजी, प्रदीप राठी,संजीव जोगी, अनेश जोगी, जावेद जोगी आदि नेतागण मौजूद रहें!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *