SSP मुज़फ्फरनगर ने ट्रैफिक पुलिस को दी गर्मी से राहत किट, नागरिकों को वितरित किए हेलमेट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बांटी किट तथा नागरिकों को हेल्मेट।
थर्माेस्टील वाटर बोतल, चश्मा, रूह अफजा, कैप, रेनकोट, शौल्डर लाइट आदि सामान किये गये वितरित साथ ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए जरुरती बातें बताते हुए किया जागरुक।
मुज़फ्फरनगर। आजकल नए एसएसपी मुज़फ्फरनगर जबरदस्त एक्शन मोड़ में है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आज उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किट वितरित की । किट में थर्माेस्टील वाटर बोतल, रूह अफजा, कैप, चश्में, रेनकोट आदि शामिल है। साथ ही उनके द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को हीट वेव के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया कि नियमित अंतराल में पानी का सेवन करते रहे ।
अपच पैदा करने वाले भोजन का सेवन न करें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बरसात से बचाव करते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरस्त रखते हुए डियूटी करने के लिए रेनकोट का भी वितरण किया गया।
साथ ही एसएसपी द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शोल्डर लाइट भी लगायी गयी। इसके उपरान्त उन्होंने आमजनमानस को दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट वितरित भी किये तथा सभी से अपील की गयी कि यातायात के नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाकर चले जिससे दुघर्टनाओं की रोकथाम हो सके, अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा अपने दोस्तों व परिवारजन को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, यातायात उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Leave a Reply