थाना पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।

व्यवस्था भंग करने की कोशिश भी करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।

थाना पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च

नानौता (सहारनपुर)। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुनिश्चित रखने के डीएम और एसएसपी लगातार प्रयासरत हैं। पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनज़र थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने भी शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर के सभी इलाकों व बाज़ारों में पैदल मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षित महसूस कराया।

व्यवस्था भंग करने की कोशिश भी करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।

व्यवस्था भंग करने की कोशिश भी करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।

नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाये रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष नानौता सचिन पूनिया ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि थानान्तर्गत क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश भी करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।

अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर सचिन पूनिया का चाबुक लगातार जारी है।

पैदल मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था ख़राब करने वालो को भी स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधिक गतिविधि में संलिप्ता पाए जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम है।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *