थाना शाहपुर पुलिस द्वाराअवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.07.25 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम बरवाला जाने वाले रास्ते पर एक घर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. आसिफ पुत्र अदालत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष।
2. मदनपाल पुत्र बारू सिंह निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 52 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0स0 238/25 धारा 9/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा अवैध शस्त्र बनाने का कार्य किया जाता हैं। तथा बनाये गये शस्त्रों को हम लोग उंचे दामों पर बेच देते है तथा मुनाफे के पैसों को आपस में बांट लेते हैं। हम लोगों ने काफी असलाह तैयार कर लिये थे तथा जो अध-बने तमंचे हैं उन्हे तैयार कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण व सप्लाई करना स्वीकार किया।
थाना शाहपुर पुलिस द्वाराअवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
बरामदगी का विवरण-
✅ 16 तमंचे 315 बोर
✅ 01 तमंचा 12 बोर
✅ 02 मस्कट 12 बोर
✅ 01 बन्दूक 12 बोर
✅ 01 तमंचा अधबना 12 बोर
✅ 16 नाल छोटी बडी 315 बोर।
✅ 08 नाल छोटी बडी 12 बोर।
✅ 19 बाडी तमंचा लोहे की
✅ 01 खोखा कारतूस 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
✅ 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस नम्बर यूपी 12 एवाई 7652
▶ शस्त्र निर्माण के उपकरण- (50 कील लोहे की, 01 हथौडा, 09 पत्ती कटर, 01 गुनिया, 04 पत्ते पोलिस व्हील, 01 प्लास, 02 पेचकस, 02 रेती छोटी बडी, 01 छोटी आरी लोहा काटने की, 01 पाईपरिंच, 72 वैल्डिंग रॉड, 02 लकडी के फट्टे, 02 ग्रैंडर मशीन छोटी बडी मोटर सहित, 01 शिकंजा लोहा, 01 ड्रिल मशीन, 01 वैल्डिंग मशीन व 10 मीटर केबिल आदि)
▶अवैध शस्त्र के पार्टस- 12 लोहे की पत्ती छोटी बडी, 62 स्प्रिंग छोटी बडी, 18 फायरिंग पिन छोटी बडी, 15 बरमा छोटे बडे, 16 छोटी बडी रिपिट, 06 गुल्ले, 17 हैमर व ट्रैगर।
गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 288/2024 धारा 305क,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 302/2024 धारा 305क,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 376/2024 धारा 305क,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0 238/25 धारा 9/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त मदनपाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 238/25 धारा 9/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री मोहित चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री विकास चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री मोहित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 704 प्रेमचंद शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
6. का0 412 शिवम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
7. का0 406 कर्मवीर सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
8. का0 1388 अरूण कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
9. का0 1895 इकराम अली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
10. का0 2408 मोहित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
11. का0 2132 दीपक कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
12. का0 2137 रवेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
13. का0 1668 अनुपम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को 20,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
Leave a Reply