शामली हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, प्याज से भरा ट्रक सिंभालका बाईपास पर पलटा
दो ट्रक की हुई भिडंत में प्याज से भरा ट्रक सिंभालका बाईपास पर पलट गया
शामली। सोमवार सवेरे शहर के मेरठ-करनाल हाईवे पर दो ट्रक की हुई भिडंत में प्याज से भरा ट्रक सिंभालका बाईपास पर पलट गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बाल बाल बच गए, जबकि हाईवे पर ट्रक पलटने से यातायात अवरूद्ध रहा। बाद में ट्रेफिक पुलिस ने किसी तरह ट्रक को खाली कराकर हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारू हो सका।
सोमवार सवेरे करीब 5 बजे राजस्थान के धोलपुर निवासी ट्रक चालक किशन अपने ट्रक में प्याज भरकर बदनावर से पानीपत मंडी में जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह सिंभालका बाईपास हाईवे पर पहुुंचा तो वह रास्ता पूछने के लिए रूका और वापस मोडने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक हरप्रीत सिंह ने अपनी नियंत्रण खोते हुए प्याज से भरे ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे प्याज से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया।
हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों के चालक बाल बाल बच गए। सूचना पाकर ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर पलटे ट्रक से यातायात प्रभावित होने पर बेरियर लगाकर रास्ता डायर्वट कराया गया। दोपहर बाद तक ट्रक खाली होने पर ही हाईवे से हटाया जा सका। हादसे में दोनो ट्रकों में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।
Leave a Reply