अज्ञात चोरों ने संत रविदास मंदिर को बनाया निशाना, इनवर्टर-गैस सिलेंडर चोरी
चिलकाना / क्षेत्र में बेखोफ चोर आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देने पर लगे है। यें अज्ञात चोर पुलिस के लिए बडी चुनौती बने हुए हैं। वहीं देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया जहां मंदिर के कमरे में रखा कीमती सामान उड़ा लिया। सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने ग्राम बड़गांव स्थित संत रविदास मंदिर को अपना निशाना बनाया लिया। अज्ञात चोर मंदिर में बने कमरे से इनवर्टर, बैंटरा व एक गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गये।
मंगलवार की सुबह चोरी की वारदात का पता लगने पर ग्राम प्रधान राजबीर द्वारा फोन के माध्यम से डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पश्चात डायल 112 पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। बतातें चलें कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखोफ चोर आये दिन कभी वाहन, तो कभी बंद पड़े मकानों व किसानों के ट्यूबवेल के कमरों को अपना निशाना बना रहे हैं।
Leave a Reply