उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आज एक ऐतिहासिक धरना आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आज एक ऐतिहासिक धरना आयोजित किया गया। इस धरने के माध्यम से संगठन ने मुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांगपत्र (ज्ञापन) प्रेषित किया।

प्रमुख मांगें:

माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए।

शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) पुनः लागू की जाए।

भ्रष्टाचार पर रोक के लिए ई-फाइलिंग प्रणाली लागू हो।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सेवा सुरक्षा हेतु पूर्व अधिनियम 182 की धारा 21 की पूर्व भांति लागू हों।

जीएफ खातों का रखरखाव ऑनलाइन किया जाए।

व्यायाम एवं संगीत शिक्षकों को प्रवक्ता के पद पर 50% कोटे में पदोन्नति का अधिकार मिले।

विषय विशेषज्ञों की पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। धरने की बागडोर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

धरने की अध्यक्षता श्री यशपाल सिंह ने की।
जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा एवं जिला मंत्री श्री समीर चौधरी ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि शिक्षक अब अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सहयोग व योगदान

धरने को सफल बनाने में प्रमुख रूप से—
श्री कपिल त्यागी, सत्येंद्र मलिक, अक्षय कुमार, सत्यकाम तोमर, रमेश, योगेश भंडारी, प्रीत वर्धन, रतनलाल, दीपक गर्ग, अनिल कुमार, अमित शर्मा, अशोक सैनी, तेजपाल सिंह, जितेंद्र मोतला, संजीव पुंडीर, अमृतपाल,
श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती गीता रानी, श्रीमती सुचित्रा सैनी (जिला मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ), पूजा द्विवेदी, डॉ. रश्मि चौधरी, अंजलि गर्ग
आदि का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *