विधायक उमर अली खान के प्रयास से मुजफ्फराबाद में कृषि विभाग प्रशिक्षण केंद्र मंजूरी
बेहट (सहारनपुर)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित पंचायती राज समिति की बैठक में समिति के सदस्य व बेहट विधानसभा सीट से विधायक उमर अली खान ने घाड क्षेत्र के विभिन्न मुद्दे उठाए।
इस दौरान उन्होंने ब्लॉक मुजफ्फराबाद में स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केंद्र की जर्जर बिल्डिंग की जगह नई बिल्डिंग के निर्माण, क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर, अलीपुर, खुजनावर, दबकौरा में सीसी रोड और खड़ंजा निर्माण तथा बरसाती नदियों का सर्वे कराकर बांध और टक्कर बनाए जाने की मांग की।
उनकी इन मांगों पर समिति ने सहमति दे दी है और जल्द ही मुजफ्फराबाद में स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केंद्र की नई बिल्डिंग का निर्माण व बरसाती नदियों के बांध व टक्कर और खड़ंजा व सीसी निर्माण कराए जाएंगे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply