विद्यालयों में चला सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान जन समुदाय को दिया संदेश।

विद्यालयों में चला सड़क सुरक्षा

विद्यालयों में चला सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान

दैनिक सर्वे बुलेटिन
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जनपद के 168 उच्च प्राथमिक, 405 कंपोजिट एवं 9 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निबंध, नाटक, चित्रकला व नारे जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बच्चों ने संदेश दिया कि “जान है तो जहान है”। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया पर सीट बेल्ट अनिवार्य है। नशे में वाहन न चलाएं और हमेशा बाईं ओर चलें। बच्चों ने अपने रचनात्मक प्रदर्शन के माध्यम से जन समुदाय को यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *