विपक्षी सासंदों ने किया चुनाव आयोग की तरफ मार्च

विपक्षी सासंदों ने किया चुनाव आयोग की तरफ मार्च

विपक्षी सासंदों ने किया चुनाव आयोग की तरफ मार्च

नई दिल्ली। चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश और डिंपल यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
कन्नौज से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग फांद गए। उन्होंने कहा- हमने चुनाव आयोग को 18 हजार डिलीटेड वोट की लिस्ट दी है। उपचुनाव में वोटों की लूट हुई। सरकार उन तमाम डीएम को सस्पेंड करे, जो इसमें शामिल थे। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी उपचुनाव में बूथ कैप्चरिंग की गई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- वो बात नहीं कर सकते, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान को बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हिमें एक ‘साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।
वहीं, वायनाड कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरी हुई है। ये लोग कायर हैं। मार्च के दौरान विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन प्रक्रिया ‘वापस लो’, ‘वापस लो’ के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *