विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की

📰 विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की

✍️ रिपोर्ट: मनोज चौधरी, जिला प्रभारी शामली

📍 स्थान: शामली, उत्तर प्रदेश

📌 घटना : शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना में 26 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाई गई विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

📍 विवाह : गांव कुडाना निवासी नीटू ने 7 वर्ष पूर्व जनपद बागपत के थाना क्षेत्र खेडा हटाना की सविता के साथ प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में दोनों के तीन बच्चे हैं।

📞 पुलिस को कैसे मिली सूचना? गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली कि गांव कुडाना में एक विवाहिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तुरंत शमशान घाट पहुंची, जहां चिता पर लिटाई गई विवाहिता के शव को नीचे उतार लिया गया। पुलिस को आता देख ससुराल के लोग फरार हो गए।

🧾 फोरेंसिक जांच एवं निष्कर्ष: मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने जांच कर बताया कि महिला के गले पर फांसी के निशान पाए गए। इसके आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🕯️ संभावित आत्महत्या का कारण: बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय सविता ने बुधवार देर रात किसी समय अपनी चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

📜 परिजनों का पक्ष: देर शाम तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

🔍 पुलिस जांच जारी: पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले की दिशा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *