यमुना नदी में मिला जानवरों से नोचा हुआ क्षत – विक्षत व्यक्ति का शव
झिंझाना। यमुना नदी में किनारे पर बहता हुआ व्यक्ति का शव मिला है। अज्ञात व्यक्ति का यह शव जानवरों द्वारा नोचा हुआ क्षत – विक्षत हालत में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह शव पीछे कहीं से बहकर आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आज सोमवार को सुबह के समय यमुना नदी में किनारे पर व्यक्ति का एक अज्ञात शव मिला, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। यह शव चौसाना और बिडौली के बीच साल्हापुर क्षेत्र में मिला है।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply