अध्यात्म के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

अध्यात्म के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

अध्यात्म के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

चिलकाना। सहजयोग से बड़ी से बड़ी बीमारी तथा बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है। सहज योग आज का महायोग है। सहजयोग के माध्यम से ही एक पूर्ण गुरु हमें आत्म साक्षात्कार करा सकता है।

स्प्रिचुअल फाउंडेशन दिल्ली की सतयुग टीम के व्यवस्थापक डॉ. आईएस बंसल ने कस्बे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग आध्यात्म के नाम से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अध्यात्म के नाम से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्म साक्षात्कार से मानव किसी भी समस्या का समाधान कर सकता है। आत्म साक्षात्कार केवल एक पूर्ण गुरु ही कर सकता है। आज युग परिवर्तन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कुंडलनी के जागृत होने से हर समस्या तथा बीमारी का इलाज संभव है। आज समाज में अनेक कुरीतियों जन्म ले रही हैं। परिवारों में संस्कार खत्म होते जा रहे हैं। घरों में क्लेश बढ़ता जा रहा है।

बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान सहजयोग से संभव है। डॉ. बंसल ने कहा कि जब परिवार अथवा व्यक्ति में पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है, तो सब कुछ सामान्य हो जाता है। पॉजिटिव एनर्जी के जाते ही सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाता है। आने वाले समय में सहज योग संसार को अनेक प्रकार के वायरसों बचाने में अग्रणी भूमिका अदा करेगा। इस दौरान फाउंडेशन के डॉक्टर जीवन सैनी, सचिन मोतला, मीनाक्षी सैनी, नीरज, मनीराम, अर्जुन सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *