Dainiksurveybulletin

Dainiksurveybulletin

डा. अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चल रही है केंद्र की मोदी सरकार

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक सर्वे बुलेटिन

सहारनपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चै. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्र नायक डॉ अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चल रही है।

आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर गढ़ी मलूक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पराधीनता के कारण लंबे समय तक हम लोगों ने संघर्ष किया। आज के भारत को बनाने में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का अतुलनीय योगदान है। बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन संघर्ष किया और गरीबी में जीवन को आगे बढ़ाया, उसी में पढ़ लिख कर जिस प्रकार राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया वह अपने आप में एक अविस्मरणीय उदाहरण है।

चैधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष ने एक षड्यंत्र के तहत हमें बाबा साहेब का पूरा नाम भी नहीं लेने दिया, उनका पूरा नाम डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर है। कार्यक्रम को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, यूपीसीडको चेयरमैन वाई पी सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, अशोक भारती, जयराम गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपाई एवं जनसमूह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *