संगठन ने किया विस्तार, संध्या बंसल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट ने संगठन का विस्तार करते हुए विश्व इंक्लेव कालोनी मेरठ निवासी संध्या बंसल, पत्नी स्वर्गीय संदीप बंसल को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

संध्या बंसल बनी भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट की मेरठ जिलाध्यक्ष
सामाजिक सेवा को समर्पित संगठन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी जयराम गौतम प्रधान ने नियुक्ति पत्र देते हुए बताया कि यह एक सामाजिक संगठन है जो सामाजिक भाईचारे, पर्यावरण एवं प्रकृति को बढ़ावा देता है। साथ ही यह संगठन गरीब निर्धन कन्याओं की शादी, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण, प्रतिमा स्थापना और कलश भेंट जैसे सामाजिक कार्य करता है।
संगठन विस्तार की अपेक्षा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम ने श्रीमती संध्या बंसल को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे संगठन को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एसडी गौतम एवं प्रदेशाध्यक्ष अंकित सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
जोरदार स्वागत
जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही समर्थकों ने संध्या बंसल का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संध्या बंसल ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि, “जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी और संगठन को जिले में मजबूत बनाते हुए विस्तार करेंगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर निम्न प्रमुख लोग उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम मेहरा,
जिलाध्यक्ष विपिन बर्मन,
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जॉनी कट्टकवाल,
जिला महामंत्री अजीत दिनकर,
महानगर उपाध्यक्ष सत्यम बालियान,
सत्यमदीप बंसल, अभयराज, वंश बग्गा, रजत जैन, सार्थक कुछछल, वासु गुप्ता, अनुज प्रजापति, हर्षित जिंदल, विजय गोयल, शुभम गोयल, आशु गर्ग, अजय गोयल, मनीष सहारनपुरिया, ऋषभ मल्होत्रा, सावन बाबरे, आदित्य, ऋतिक, प्रिंस प्रधान, इलू बर्मन, देवेंद्र कुमार, पल्लवी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, रुचि वर्मा, रूपाली बिंदल, आयुषी गर्ग व सीमा अग्रवाल समेत अनेक लोग।
✍️ लेखक ब्यूरो रिपोर्ट : – दैनिक सर्वे बुलेटिन, सहारनपुर नांगल
📍 स्थान: मेरठ
Leave a Reply